इंदौर में एक ग्रुप ऐसा है जो सलमान खान की हर फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखता है इस ग्रुप के 417 मेंबर्स इस बार भी सलमान खान की टाइगर ज़िंदा है देखी !
यूं तो सलमान के फैन्स की कमी नहीं हैं लेकिन इंदौर के इन 400 युवाओं के ग्रुप की बात ही अलग है। यह सभी युवा पिछले 11 साल सेसलमान की हर फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए जाते हैं। ग्रुप के अंकित चौधरी ने बताया न्यू बॉम्बे जिम ग्रुप नाम के 400 युवाओं के इस समूह की शुरूआत 2004 में हुई थीं। जिसके बाद धीरे-धीरे ये कारवां बढ़ता गया। सलमान के इस फैन्स क्लब में इंदौर केसाथ-साथ पड़ोसी शहर धार, महू और देवास के यूथ भी शामिल हैं।जीम में आने वाला हर युवा सलमान का फैन इस ग्रुप के मेंबर बताते हैंकि जिम में आने वाले हर यूथ की नजर में सलमान उनके आदर्श हैं।यही कारण है कि सलमान और उनके चाहने वालों के बीच एक रिश्ताबन गया। इनमें से कुछ ने तो सलमान खान से मुंबई जाकर मुलाकातभी की है और उन्हें अपने ग्रुप के बारे में बताया है। सलमान के ये फैन्सहर साल उनके बर्थडे पर शहर के गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीचजाकर उनकी सेवा भी करते हैं, इस ग्रुप के सदस्य उन्हें कपड़े, खाने कीजरुरतमंद चीजों के अलावा रोजमर्रा के जीवन में काम आने वालीवस्तुएं बांटते हैं।

